डोंगरगढ़ में भी चल रहा है उथल-पुथल
डोंगरगढ़ में भी चल रहा है उथल-पुथल
डोंगरगढ़| नामांकनप्रक्रिया के दूसरे दिन अध्यक्ष के लिए एक पार्षद पद के लिए 12 लोगों ने लिया नामांकन फार्म। वार्ड नं. 19 से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में एक फार्म भी जमा हुआ है। पहले दिन एक अध्यक्ष 14 पार्षद पद के लिए फार्म बिके। वहीं गुरुवार को दूसरे दिन एक अध्यक्ष सहित कुल 13 लोगों ने नामांकन फार्म खरीदा। अध्यक्ष पद के लिए बहुजन समाजवादी पार्टी से देवेंद्र चौधरी ने फार्म लिया था। वहीं गुरुवार को वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष धीरज मेश्राम ने कांग्रेस पार्टी की ओर से नामांकन फार्म खरीदा है। पार्षद पद के लिए 12 लोगों ने फार्म लिया। दो दिन में पार्षद के लिए 26 अध्यक्ष के लिए दो लोगों ने फार्म ले चुके हैं। वार्ड नं. 19 से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में राधेकृष्ण मुन्नूलाल कनौजिया ने नामांकन फार्म भरकर अधिकारी के पास जमा भी कर दिया। वार्ड से प्रत्याशियों की अधिकृत घोषणा नहीं हुई है।