पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर में निकली सतनाम संदेश यात्रा

शहर में निकली सतनाम संदेश यात्रा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खैरागढ़| धर्मजागरण समन्वय विभाग द्वारा छग प्रदेश स्तरीय गुरू घासीदास बाबा के जयंती अवसर पर समाज में सामाजिक समरसता के उद्देश्य को लेकर सतनाम संदेश समरसता यात्रा का संगीत नगरी मे डोंगरगढ़ विधायक श्रीमती सरोजनी बंजारे के जेतृत्व मे जोरदार स्वागत किया गया। बाबा के संदेश को प्रचारित कर समाज मे भेदभाव खत्म कर समरसता लाने निकाली यात्रा के जय स्तंभ चौक पहुॅचने पर मंडल भाजपा अध्यक्ष विकेश गुप्ता, नपा उपाध्यक्ष संजय ताम्रकार, वीरेंद्र जैन, राकेश गुप्ता, रामाधार रजक, अनूप टहनगुरिया, सुरेश ठाकुर, चंद्रशेखर यादव, लक्ष्मी आहूजा, नरेश चोपड़ा, कमलेश कोठले, आलोक श्रीवास, गिरधारी दुबे, महेंद्र माली सहित बड़ी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ताओं सहित नागरिक उपस्थित थे।