पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्ट्रीट लाइट बाउंड्रीवाल साफ नहीं होती पानी टंकी

स्ट्रीट लाइट बाउंड्रीवाल साफ नहीं होती पानी टंकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दक्षिणपूर्व मध्य रेलवे नागपुर डिविजन के अंतर्गत आने वाले डोंगरगढ़ शाखा के लोको रनिंग स्टॉफ के कर्मचारियों ने कर्मी दल नियंत्रक कार्यालय के माध्यम दपूमरे के मंडल रेल प्रबंधक को नौ सूत्रीय समस्याओं से अवगत कराया एवं उसे जल्द से जल्द दूर करने की मांग की। बताया कि रनिंग कर्मचारियों के साथ अन्य कर्मचारी भी रेल आवास में रहते हंै पर रेलवे कॉलोनी में रहने वाले कर्मचारियों के परिवार वालों को बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझना पड़ रहा है। जहां स्ट्रीट लाइट, पानी टंकी की समय पर सफाई नहींं, कॉलोनी के चारों ओर बाउंड्रीवॉल, रात में निगरानी नहीं होती।

डोंगरगढ़ शाखा के सचिव आरके दुबे ने बताया कि डोंगरगढ़ से बिलासपुर के लिए डोंगरगढ़ के कर्मी दल द्वारा क्रेक वर्क के नाम पर गाड़ी कार्य कराया जाता है, परंतु रायपुर कंट्रोलर द्वारा क्रेक गाड़ी को प्राथमिकता नहीं देने के कारण कर्मी दल का लाभ आवर्स हो जाता है और उन्हें खंड में परेशानी का सामना करना पड़ता है। पिछले दीपावली पर्व के दौरान डोंगरगढ़ के लोको कर्मियों को एक साथ भारी मात्रा में चार्जशीट जारी किए गए, जिससे सभी रनिंग स्टॉफ में अत्यंत रोष व्याप्त है।

पर्व के दौरान गाड़ियांे का परिचालन प्रभावित हुआ था पर इसका मूल कारण यहां पर लोको कर्मियों की कमी और स्टॉफ का गलत नियोजन था। प्रशासनिक चूक की सजा कर्मियों को नहीं मिलनी चाहिए। इसलिए जारी किए सभी चार्जशीट को निरस्त किया जाए। इसी तरह डोंगरगढ़ में समस्त रेल कर्मचारियों, खासतौर पर रनिंग कर्मचारियों के लिए पृथक साइकिल स्टैंड की मांग जिसमें रनिंग स्टॉफ कर्मचारियों के लिये अलग से स्टैंड बनाया जाएं।

अस्पताल में दवाएं नहीं रहती तो लैब में अव्यवस्था

संघके अजय सिंह, हीरालाल साहू, एसएन दुबे, मनोज सिंह ने बताया कि रेलवे चिकित्सालय में सुविधाओं के अभाव में रेल कर्मचारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां तो जीवनोपयोगी दवाइयां और ही पैथालॉजी लैब की सुविधा है जबकि यह अतिआवश्यक है। डोंगरगढ़ से नागपुर के मध्यम स्टॉफ को लाग आवर्स ड्यूटी के बाद रिलीफ होने पर पायलट वापसी के लिये सही समय पर गाडिय़ों का प्रावधान नहीं किया जाता है।

अवकाश अस्वीकृत होने पर नहीं देते सूचना

संघके आईआर मरकाम, पंकज कुमार, आरके गुप्ता, सुरेश साहू, एमएन अंसारी, एसडी पंडा ने बताया कि डोंगरगढ़ मुख्यालय में अव