पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्र को बनाया आरोपी एसपी से की शिकायत

छात्र को बनाया आरोपी एसपी से की शिकायत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानीयपुलिस ने बुधवारी पारा निवासी कक्षा 11 वीं के छात्र 17 वर्षीय राजदीप भाटिया पिता बलजीत सिंह को 11 पेटी बाम्बे गोवा दो पेटी देशी मशाला का आरोपी बना दिया। छात्र के पिता बलजीत सिंह ने पुलिस अधीक्षक अनुविभागीय अधिकारी को दिए गए ज्ञापन में बताया कि गत दो दिनों से दैनिक समाचार पत्रों में शराब जप्ती के मामले में उनके पुत्र का नाम प्रकाशित हो रहा है।

कक्षा 11 वीं का यह छात्र कभी किसी आपराधिक मामले में संलिप्त रहा और ही उसके खिलाफ आज तक कोई मामला पंजीबद्ध हुआ। गत दिनों एक पोल्ट्री फार्म के पास 11 पेटी बाम्बे गोवा 6 पेटी देशी मसाला शराब पुलिस ने जप्त किया था। किसी जावेद के पोल्ट्री फार्म के समीप से जप्त शराब में पुलिस ने उसे पकड़कर थाने लाया। दिनभर रोक कर 5 बजे छोड़ दिया और उसके बाद मेरे पुत्र को इस मामले में फंसा दिया। बलजीत का कहना है कि मेरे परिवार का कोई भी सदस्य राजकट्टा में नहीं रहता तो वह उसका कोई पोल्ट्री फार्म है, कृषि भूमि मकान भी नहीं है।

^बलजीत ने शिकायत की है। जांच सूक्ष्मता से की जा रही है। निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ अवश्य कार्रवाई की जाएगी।\\\'\\\' अजीतयादव, एसडीओपीडोंगरगढ़