पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अवैध शराब के साथ चार पकड़ाए

अवैध शराब के साथ चार पकड़ाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डोंगरगढ़| मंगलवारकी रात पुलिस ने ग्राम सलटिकरी में छापामार कर चार लोगों को अवैध शराब बेचते हुए पकड़ा। पुलिस थाना से मिली जानकारी के अनुसार सलटिकरी निवासी 35 वर्षीय भागबती पिता फेरू लोधी श्यामू पिता पुसऊ राम 32 वर्ष के पास से एक पेटी अंग्रेजी गोवा शराब जप्त किया गया। वहीं शराब से बिक्री की रकम 11 हजार रुपए भी बरामद किया गया है। इसके अलावा गांव के ही बुधरू पिता पुसऊ रात्रे 26 वर्ष तथा बसंत पिता लखन यादव 23 साल निवासी डोंगरगढ़ दोनों पल्सर मोटर-सायकल में शराब का परिवहन कर रहे थे जिन्हें भी धर दबोचा गया। इन दोनों के पास से पुलिस ने एक पेटी शराब 9 हजार रुपए जब्त किए।