पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अछोली पहुंचे वनस्पति विज्ञान के छात्र

अछोली पहुंचे वनस्पति विज्ञान के छात्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डोंगरगढ़| शासकीयनेहरू महाविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा बीएससी भाग दो एवं भाग तीन के छात्र-छात्राओं को विगत दिनों शासकीय उद्यान अछोली (नर्सरी) डोंगरगढ़ का शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं को पौधों में ग्राफ्टिंग, लेयरिंग, बडिंग एवं गुट्टी बांधने की विभिन्न तकनीकों को विस्तार से बताया गया। यह कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. अलका मेश्राम के मार्गदर्शन में वनस्पति विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. श्रीराम कुंजाम के नेतृत्व में शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इस भ्रमण में महाविद्यालय के राहुल गेडाम, श्वेता उदापुरे, खुशबू चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थी।