पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरपंच के साथ पंचों ने भी ली शपथ

सरपंच के साथ पंचों ने भी ली शपथ

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
त्रिस्तरीयचुनाव में नवनिर्वाचित चुने गये सरपंच एवं पंचों ने आज ग्राम पंचायत भवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

डोंगरगढ़ ब्लॉक के अन्तर्गत आने वाले ग्राम रामपुर खातू टोला में नवनिर्वाचित सरपंच- विजय माली एवं पंच-इन्दल सिन्हा,दूरपती निषाद, अनीता सिन्हा, मानिकलाल गंधर्व, चेतन सिन्हा, सुन्ती निर्मलकर, मालती ठाकुर, उभय ठाकुर, ईश्वर निषाद, चन्द्र कुमार करसेल, लता मानिकपुरी, संगीता निर्मलकर, आत्मा निर्मलकर, मोनिका पटौती, गीता ठाकुर द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को राधे ठाकुर आंवराटोला ग्राम पटेल ने शपथ दिलाई।

शपथ समारोह कार्यक्रम ग्राम पंचायत भवन में मां सरस्वती एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैलचित्र की पूजा अर्चनाकर शुभारंभ किया गया। इस दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों द्वारा ग्रामीणों के समक्ष अपना परिचय दिया गया एवं ग्राम के विकास एवं स्वच्छता हेतु संकल्प लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथिि-ललिता निषाद पूर्व सरपंच,अध्यक्षता-विजय माली नवनिर्वाचित सरपंच, विशिष्ट अतिथ- थानू राम शर्पा ग्राम पटेल, श्याम लाल माली वरिष्ठ नागरिक, उपस्थित थे। इस अवसर पर परमेश्वर सिन्हा(रोजगार सहायिका, रुक्मनी निर्मलकर(पूर्व पंच,रेवा राम सिन्हा,रहिभान निषाद,तुका निर्मलकर पूर्व पंच, अनिल निषाद,रितु शर्पा डॉटा ऑपरेटर, तारण यादव, हेमू निषादपूर्व पंच, भोवाल माली,गुलशन निर्मलकर, मंजू निषाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

चिचोला में शपथ ग्रहण के बाद मौजूद सरपंच और अन्य प्रतिनिधि।

संभाल लिया पद