पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दोनों पार्टियों में अध्यक्ष पद के दावेदारों में रस्साकसी का खेल

दोनों पार्टियों में अध्यक्ष पद के दावेदारों में रस्साकसी का खेल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनपदपंचायत डोंगरगढ़ में जहां आज सभी 25 जनपद सदस्य अपने ही बीच से जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष चुनेंगे। जिसके लिए राजनीतिक गलियारों में गहमा-गहमी की स्थिति शुरू से बन रही है। भाजपा कांग्रेस अपना अध्यक्ष उपाध्यक्ष बनाने जहां ऐड़ी-चोटी का जोर लगा रहे है तो पदों के लिये दावेदारी कर रहे सदस्य समर्थन जुटाने में लगे हैं।

येलोग कर रहे दावेदारी

राजनीतिगलियारों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के ओर से ओबीसी महिला क्षेत्र क्रं. 13 अछोली की जनपद सदस्य किरण साहू ने अध्यक्ष के लिए प्रबल दावेदारी की है। इसमें उन्हें सरपंच का कार्यकाल के साथ-साथ शिक्षित तथा बेदाग कैंडिडेट माना जा रहा है। दूसरी ओर भाजपा के लालबहादुर नगर ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष रामसाय डड़सेना की प|ी हेमिन बाई भी प्रमुख दावेदारों में से एक है जिनका चुनाव लडऩा तय माना जा रहा है और समर्थन जुटाना भी शुरू कर दिया है। पार्टी इन्हें ही अधिकृत कर सकती है। दूसरी ओर कांग्रेस से प्रथम अब तक एक ही उम्मीदवार बनकर उभरी पूर्व जनपद अध्यक्ष तथा क्षेत्र क्रं. 7 की निर्वाचित जप सदस्य रूपाबाई डड़सेना ने चुनाव लडऩे का ऐलान किया है इनके अलावा कांग्रेस किसी और को मैदान में नहीं उतार रही है।

दूसरी ओर उपाध्यक्ष पद के लिये भाजपा से क्षेत्र क्रं. 23 के रविन्द्र अग्रवाल, पूर्व जप अध्यक्ष के पति क्षेत्र क्रं. 15 के सुदर्शन साहू क्षेत्र क्रं. 5 के जप सदस्य पवन कुमार वर्मा ने दावेदारी पेश की है साथ इन तीनों में से एक व्यक्ति को पार्टी उपाध्यक्ष का चुनाव लडऩे के लिये अधिकृत कर सकती है। वहीं कांग्रेस क्षेत्र क्रं. 17 से वरिष्ठ जप सदस्य कमलेश्वर वर्मा को अधिकृत कर सकती है।

यह हो सकता है भाजपा के साथ

यदिभाजपा के जनपद सदस्यों में से दो लोग खड़े होते हैं तो उनके दावे के अनुसार 16 सदस्य एकजुट हैं। दो प्रत्याशी होने पर वोट दो हिस्सों में बंट जाएंगे और कांग्रेस ने भी 10 सदस्यों के साथ होने का दावा किया है। उनके तरफ से एकमात्र रूपाबाई प्रत्याशी है।

अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव बाद बिछेगी बिसात।