- Hindi News
- 14 को मातृ पितृ दिवस 15 को हिन्दू सम्मेलन
14 को मातृ-पितृ दिवस 15 को हिन्दू सम्मेलन
डोंगरगढ़| स्थानीयश्री योग वेदांत सेवा समिति के तत्वाधान में 14 फरवरी शनिवार को डोंगरगढ़ तहसील के समस्त स्कूलों में मातृ-पितृ पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। समिति के अध्यक्ष रामकुमार देवांगन ने बताया कि भारतीय संस्कृति को पुर्नजीवित रखने के लिये छग शासन ने 14 फरवरी को मातृ-पितृ पूजन दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। माता में सभी तीर्थो का एवं पिता में सभी देवो का वास माना जाता है। जो माता-पिता एवं गुरूओं का आदर एवं आज्ञा पालन करते है, उनकी आयु, विद्या, यश, बल और धन बढ़ता है। इसी प्रकार 15 फरवरी रविवार को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक स्टेट स्कूल मैदान में विश्व हिन्दू परिषद् के तत्वाधान में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया है। श्री देवांगन ने उपस्थिति की अपील की है।