पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तेंदूपत्ता को आग से बचाने के बताए गुर

तेंदूपत्ता को आग से बचाने के बताए गुर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तेंदूपत्तासंग्रहण काल 2015 में आग से सुरक्षा विषय को लेकर वनमंडल में एक दिवसीय कार्यशाला में समिति सदस्यों सहित कर्मचारियों से विचार जाना गया। नर्सरी परिसर में आयोजित कार्यशाला मे रेंजर डीके मेहर ने अग्नि निषिद्ध वर्ष को लेकर वनमंडल की कार्ययोजना बताई वही डीएफओ दिलराज प्रभाकर, जिला लघु वनोपज संघ के उप प्रबंध संचालक एफएम टोप्पो, एसडीओ जयदीप झा, डोंगरगढ़ एसडीओ एसके शर्मा, रेंजर अभय पांडेय, अजय अग्रवाल ने प्रदेश सरकार की तेंदूपत्ता संग्राहकों और उनके परिवार के लिए चलाए जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं की सिलसिलेवार जानकारी दी साथ ही जनश्री बीमा योजना और उसमें छात्रवृत्ति,समूह बीमा,चरण पादुका,पौधा प्रदाय, हरियाली प्रसार, वन्य प्राणियों द्वारा जन-पशु हानि पर क्षतिपूर्ति सहित संग्राहक परिवार के बच्चों हेतु जारी शिक्षा प्रोत्साहन योजना की जानकारी दी। कार्यशाला मे आग से सुरक्षा विषय को लेकर वन प्रबंधन समिति, प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति के अध्यक्ष, प्रबंधक, की जिज्ञासाएं शांत की।