सात दिन का कैंप लगाकर की सफाई
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोंगरगढ़ के राष्ट्रीय सेवा योजना(एनएसएस) के छात्राओं द्वारा ग्राम करवारी में सात दिवसीय स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया। सात दिनों में एनएसएस की छात्राओं ने गांव में साफ-सफाई का बीड़ा उठाया और इन सात दिनों में गांव के विभिन्न स्थानों पर गंदगियों का सफाया किया गया।
कार्यक्रम के समापन समारोह के मुख्य अतिथि करवारी के सरपंच बलदेव सिन्हा, अध्यक्षता उपसरपंच रमेश चौरे, विशिष्ट अतिथि के रूप में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राधेलाल सिन्हा, सदस्य उत्तम चौरे, अनिल बोम्बर्डे, वन विभाग के अध्यक्ष अंगद पांडेय, दुलार सिन्हा, प्रधान पाठक कन्हैया अग्रवाल मंचस्थ थे। शिविर के समापन अवसर पर एनएसएस के छात्राओं ने सांस्कृतिक नृत्यों एवं नुक्कड़ नाटक कर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
अभियान में श्रमदान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वालों छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया। शिविर समारोह को संबोधित करते हुये अतिथियों ने कहा कि जिस तरह हम लोग स्वस्थ रहने के लिये अपने शरीर को साफ-सुथरा रखते है उसी तरह हमें गंदगी से होने वाले बीमारियों से बचने के लिये अपने आस-पास की सफाई रखना अति आवश्यक है।