- Hindi News
- सात माह से बंद पड़ा है प्रधानपाठक का कक्ष और अधर में पचरी निर्माण
सात माह से बंद पड़ा है प्रधानपाठक का कक्ष और अधर में पचरी निर्माण
सरपंच की लापरवाही के चलते निर्माण कार्यो मे शिथिलता बरतने से पिछले सात महीने से भवन पचरी निर्माण अधूरा पड़ा है। विभाग के इंजीनियर अधिकारियों की अनदेखी की वजह से सरपंच मनमौजी कार्य कर रहे हैं।
डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत नारायणगढ़ में पूर्व माध्य. शाला के प्रांगण में प्रधान पाठक कक्ष का निर्माण कराया जा रहा है, जो विगत सात महीने से अधूरा पड़ा है, जिससे ग्रामीणजन काफी आक्रोशित हैं। ग्रामीणों ने बताया कि प्रधान पाठक कक्ष के लिए ढाई लाख रुपए स्वीकृत किया गया था, जिसका निर्माण पंचायत के सरपंच के द्वारा कराया जा रहा है, लेकिन भवन का आधा-अधूरा काम कर छोड़ दिया गया है। ग्रामीणों ने कहा कि यह काम जून से चालू किया गया था, जो स्लैब लेवल तक ले जाकर छोड़ दिया गया है। ग्रामीणों ने कहा कि इस भवन को लेकर ग्राम सरपंच को कई बार शिकायत किया जा चुका है एवं भवन बनाने से पहले सूचना पटल लगाने को भी कहा गया था, लेकिन सरपंच द्वारा सूचना पटल नहीं लगाया गया है।
पचरीकरणभी अधूरा
ग्रामके शिव तालाब में हुए पचरीकरण एवं ग्राम के आश्रित ग्राम कुहीकोड़ा में भी पचरीकरण कार्य अधूरा है। ग्रामीणों ने बताया कि रोजगार गारंटी के तहत शिव तालाब में गहरीकरण एवं पचरीकरण के लिए 7.21 लाख रुपए स्वीकृत हुआ था। ग्रामीणों ने बताया कि पचरीकरण में काफी लेट लतीफी की गई।
^दूसरी किश्त की राशि सरपंच के खाते में जमा कर दी गई है। सचिवों के स्थानांतरण से कार्य प्रभावित हुआ है।^ बीपी सर्वे, सीईओ जनपद पंचायत डोंगरगढ़
एक ही सूचना पटल
ग्रामके गोविन्द जोशी ने बताया कि शिव तालाब पर गहरीकरण एवं पचरीकरण का सूचना लिखा गया है वह सूचना पटल पुराना है। ग्राम सरपंच द्वारा पहले से बने सूचना पटल से पुराने सूचना को मिटाकर उसी पर नए कार्य की जानकारी लिखी गई है। इसके विपरीत प्रधान पाठक कक्ष निर्माण मे सूचना पटल नहीं लगाया गया है।
^जनपद कार्यालय के लेखापाल बोरकर द्वारा चेक जारी नहीं करने से राशि के अभाव में भवन अटका पड़ा है।^ जंत्री बाई चंन्द्रवंशी, सरपंच, नारायणगढ़
ऐसे ही अधूरा पड़ा है एचएम का कक्ष।