आकाशवाणी पर जनपद अध्यक्ष साहू
डोंगरगढ़| जनपद पंचायत की अध्यक्ष किरण साहू 14 फरवरी की शाम आकाशवाणी पर होंगी। अध्यक्ष श्रीमती साहू ने एसआईआरडी योजना के तहत गुजरात के ग्राम पंचायतों में पहुंचकर वहां की व्यवस्था से रूबरू हुई थीं। इस संबंध में आकाशवाणी रायपुर से रविवार शाम 7.30 बजे हमर गांव हमर गोठ कार्यक्रम में इसका प्रसारण किया जाएगा।