भूगोल की प्रायोगिक परीक्षाएं 16 से
डोंगरगढ़|शासकीय नेहरू कॉलेज में बीए भाग एक भूगोल की प्रायोगिक परीक्षा 16 व 17 फरवरी को है। इसी प्रकार भाग तीन की परीक्षा 20 फरवरी तथा भाग दो की 23 फरवरी को आयोजित है। प्राचार्य डॉ. अलका मेश्राम के अनुसार तीनों कक्षाओं के नियमित, अमहाविद्यालयीन एवं भूतपूर्व छात्र-छात्राएं समय पर एवं अनिवार्य रूप से निर्धारित तिथियों में उपस्थित होंगे। प्रायोगिक परीक्षाएं सुबह 8 बजे से शुरु होगी।