पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज से सजेगा मां बम्लेश्वरी का दरबार

आज से सजेगा मां बम्लेश्वरी का दरबार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेले को देखते हुए यह की गई है व्यवस्था

मंत्रीश्री परिहार ने बताया कि क्वांर नवरात्रि पर्व के लिए भीड़ को नियंत्रण करने के लिए ऊपर छिरपानी कार्यालय के पास क्यू सिस्टम में बेरिकेट्स लगाए गए है तथा हाथी पत्थर के पास एक बेरिकेट्स लगाए गए हैं। इसके अलावा बीच प्याऊ, नाग मंदिर के पास, ऊपर कार्यालय के पहले 1 तथा बाद में 2, दादी माँ के पहले 1 एवं गर्भ गृह के पहले 1 बेरिकेटस लगाए गए हैं। ऊपर मंदिर कार्यालय के सामने, बीच प्याऊ एवं छिरपानी के पास स्वास्थ्य सेवा की व्यवस्था की गई है।

गांवों में भी जलेगी मनोकामना ज्योति

धर्मनगरीके अलावा ग्राम ढारा, भंडारपुर, परसाही नवागांव, मुढ़ीपार, प्रधानपाठ, गर्रापार, टोलागांव, मोहारा, चैतुखपरी, बिल्हरी, बाबा चैतु ठाकुर, सिरसाही, गातापार, खुड़मुड़ी, मुसरा, बेलगांव, अछोली, गाजमर्रा, रामाटोला मक्काटोला, खलारी, लालबहादुुर नगर, अण्डी, नारायणगढ़, बरनाराकला, बछेराभाठा, पीपरखार, पिपरिया सहित आसपास के सभी ग्रामों में भी माँ की ज्योत प्रज्जवलित की जायेगी।

अंचल के सभी मंदिरों में आज जलेगी ज्योति

कहां कितने ज्याति कलश

मांबम्लेश्वरी नीचे मंदिर में 791 ज्योति, ऊपर मां बम्लेश्वरी में 5965, शीतला मंदिर 51, बजरंग मंदिर स्थित संतोषी माता मंदिर में 51, बस स्टैंड स्थित काली मंदिर में 71, स्टेशन रोड स्थित दुर्गा मंदिर में 51, दंतेश्वरी मंदिर में 125, काली बाड़ी स्थित काली मंदिर में 21 ज्योति कलश स्थापित किए जाने की संभावना है। माँ बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष पीताम्बर स्वामी एवं मंत्री महेन्द्र परिहार ने बताया कि ऊपर मां बम्लेश्वरी मंदिर में गुरूवार एकम को सुबह 4 बजे से 6 बजे तक माता का अभिषेक आरती की जाएगी। शाम 6 से 7 बजे के बीच में संकल्प प्रारंभ होगा एवं रात्रि 7 बजे से 8 बजे तक माँ की आरती होगी तथा रात्रि 7 बजे से 11 बजे तक ज्योति स्थापना होगी। 29 सितंबर को पंचमी पर माता का विशेष श्रृंगार किया जाएगा, 30 सितंबर सप्तमी को विशेष मध्यरात्रि अभिषेक होगा। 1 अक्टूबर अष्टमी को ऊपर मंदिर में सुबह 8 बजे एवं नीचे शीतला मंदिर में रात्रि 8 बजे से हवन किया जाएगा। 2 अक्टूबर को ऊपर मंदिर में सुबह 4 बजे से एवं नवमी 3 अक्टूबर को रात्रि 7 बजे से नीचे शीतला मंदिर में ज्योति विसर्जन किया जाएगा। आचार्य रघुनाथ शर्मा के नेतृत्व में नौ दिनो तक शतचंडी यज्ञ क