14 को मातृ-पितृ दिवस मनाएं : स्वामी
डोंगरगढ़| ओडि़शा के स्वामी ओंकारानंद ने डोंगरगढ़ ब्लॉक के विभिन्न ग्रामों में सत्संग के माध्यम से 14 फरवरी को वेलेनटाइन डे के स्थान पर मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाने का आव्हान किया। स्वामी के आव्हान पर सैकड़ों लोगों ने मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाने का संकल्प भी लिया। स्वामी ओंकारानंद ने कहा कि संत आसाराम बापू ने कुछ वर्ष पूर्व वेलेनटाइन डे के स्थान पर 14 फरवरी को माता-पिता का पूजन करने का आव्हान किया था जो धीरे-धीरे विश्व व्यापी हो गया। ओंकारानंद ने ग्राम खुर्सीपार, बिल्हरी, पिनकापार, झंडातलाव, डोंगरगढ़, बजरंगपुर में सत्संग कार्यक्रम किया। सत्संग समिति के राजू भाई ने बताया कि महराज का आगे कार्यक्रम ग्राम मेरेगांव, मेंढ़ा, सलोनी व मुढिय़ा मोहारा में भी सत्संग होगा। आयोजन में प्रमुख रूप से हरिओम साहू, पुसउ राम उइके, रजिन यादव, देवेंद्र नंदेश्वर, प्रहलाद यादव, नम्मूलाल साहू, मोंटू भाई, तेजराम, समुंदी चंद्रवंशी सहित अन्य साधक-साधिकाएं सहयोग दे रहे हैं।