25 लाख की लागत से समाज का बनेगा भवन
डोंगरगढ़| मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने अनुसूचित जाति प्राधिकरण मद से मंगल भवन निर्माण के लिए 25 लाख रुपए की स्वीकृति दी है। उक्त भवन का निर्माण डोंगरगढ़ के केदारबाड़ी वार्ड नं. 3 स्थित जैतखाम के समीप होगा। भवन की स्वीकृति दिलाने के लिए विधायक सरोजनी बंजारे लंबे समय से प्रयास कर रहीं थीं जिसमें सफलता मिल गई। भवन के लिए स्वीकृति दिलाने पर विधायक सरोजनी बंजारे व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का समाज के कार्यकारिणी अध्यक्ष पवन कुर्रे, चैनदास बांधव, ब्लॉक अध्यक्ष भूखन गायकवाड़, खुमान देशलहरा, पीआर देशलहरा, दिनू जांगड़े, प्रेमलाल महस्कर, रसीद बंजारे, जिरजू देशलहरा, सुलोचना मारकंडे, दिनेतु जांगड़े, गौकरण कोसले, पंचराम चंदेल, छन्नूलाल चेलक, अंजोर दास मारकंडे सहित अन्य लोगों ने हर्ष व्यक्त किया।