पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पटपर में जस झांकी स्पर्धा 14 से

पटपर में जस झांकी स्पर्धा 14 से

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डोंगरगढ़| ब्लॉकके ग्राम पटपर में श्रीराम जानकी नवयुवक मंडल के तत्वाधान में 14 एवं 15 फरवरी को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय दो दिवसीय विराट देवी जस गायन एवं झांकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है, जिसमें रचना पक्ष, झांकी वर्ग एवं महिला वर्ग सभी के लिये प्रथम से लेकर दशम् तक पुरस्कारों की व्यवस्था रखी गई है। आयोजन समिति के सचिव लोकेश साहू ने बताया कि इसी तारीख को ग्राम झंडा तलाब, महराजपुर, चिचोला एवं मोहनपुर में भी जस झांकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। उन्होंने मंडलियों से बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील की है।