रात्रिकालीन क्रिकेट स्पर्धा की शुरुआत
शहरके हाईस्कूल ग्राउंड में मां बम्लेश्वरी डोंगरगढ़ चैंपियन ट्रॉफी के तत्वावधान में रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ 5 फरवरी को रात्रि 8 बजे हुआ। मैच के उद्घाटन समारोह में नपाध्यक्ष तरूण हथेल पार्षद अमित छाबड़ा उपस्थित थे जिन्होंने मैच का पहला गेंद खेलकर शुभारंभ किया।
आयोजन समिति के संरक्षक सौमित्र सोनी, अनिल पांडे, अध्यक्ष सुमीत ताम्रकार, उपाध्यक्ष हरीश चंद्राकर ने बताया कि प्रतियोगिता का पहला मैच मुढ़पार वर्सेस जारवाही इलेवन के मध्य खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुढ़पार इलेवन की शुरुआत खराब रही। जारवाही इलेवन के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए विरोधी टीम के पांच बल्लेबाजों को पैवेलियन की राह दिखा दी। मामूली स्कोर का पीछा करने उतरी जारवाही इलेवन की टीम को देखकर ऐसा लग रहा था कि मामूली स्कोर यूं ही छू लेगी किंतु जारवाही के बल्लेबाज शुरुआत से दबाव में दिखे। जारवाही इलेवन विजेता घोषित हुई। दूसरा मैच अल्ट्राटेक ने जीत लिया।