- Hindi News
- शिक्षाकर्मियों ने की ग्रीन कार्ड का लाभ देने की मांग
शिक्षाकर्मियों ने की ग्रीन कार्ड का लाभ देने की मांग
नवीन शिक्षाकर्मी संघ ने बीईओ को ज्ञापन सौंपकर बताई समस्या
भास्करन्यूज|बालोद
मंगलवारको नवीन शिक्षाकर्मी संघ के जिला एवं ब्लाक पदाधिकारियों ने बीईओ गुंडरदेही को ज्ञापन सौंपकर अपने विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। इसके बाद पदाधिकारियों ने मांग पत्र सौंपा। जिसमें मांग किया है कि परिवीक्षा अवधि पूर्ण कर चुके शिक्षाकर्मी संवर्ग को एरियर्स राशि का भुगतान वरिष्ठता के आधार पर किया जाए।
वेतन भुगतान के लिए प्रतिमाह पर्ची जारी किया जाए। सात वर्ष पूर्ण कर चुके शिक्षाकर्मी संवर्गो को समयमान एवं 8 वर्ष पूर्ण कर चुके शिक्षाकर्मियों को नियमित शिक्षकों की भांति वेतन दिया जाए। जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सिन्हा, ब्लाक अध्यक्ष मिथलेश साहू ने कहा कि आबंटन के लिए मांग पत्र एवं एरियर्स के लिए अतिरिक्त राशि की मांग समयानुसार किया जाए। साथ ही शासन द्वारा निर्धारित पात्रता रखने वाले शिक्षाकर्मियों को ग्रीन कार्ड का लाभ दिया जाए। हर माह पांच तारीख तक वेतन भुगतान किया जाए। जिस पर बीईओ ने त्वरित कार्रवाई के लिए लिखित में पत्र दिया। इस अवसर पर जिला सचिव रामकुमार सिन्हा, संगठन सचिव अश्वनी देशमुख, वेदप्रकाश साहू, लोकेश साहू, रोशन मंसुरे, किशन लाल देवांगन, मनोज चंद्राकर, जयप्रकाश साहू आदि उपस्थित थे। जिलाध्यक्ष श्री सिन्हा ने बताया कि संघ समस्याओं के संबंध में 24 सितंबर को दोपहर तीन बजे डौंडीलोहारा ब्लाक में बैठक होगा। जिसमें जिला ब्लाक स्तरीय संघ पदाधिकारी शामिल होंगे।