- Hindi News
- आवंटन मिलते ही वेतन एरियर का होगा भुगतान
आवंटन मिलते ही वेतन एरियर का होगा भुगतान
मॉडलस्कूल में रविवार को लगे ब्लॉक स्तरीय शिक्षक समस्या निवारण शिविर में कुल 224 आवेदन प्राप्त हुए। इसमें से 73 प्रकरण का निपटारा किया गया। शेष आवेदनों को उच्च कार्यालय भेजा गया। बीईओ ठाकुर आरएस राठौर ने बताया कि ज्यादातर आवेदन नियमितीकरण, क्रमोन्नति, द्वितीय क्रमोन्नति, समयमान, वेतनमान, एरियर का भुगतान को लेकर है। 22 प्रकरणों में सेवा पुस्तिका का संधारण कोष लेखा सत्यापन होते ही भुगतान हो जाएगा। प्रथम द्वितीय क्रमोन्नित के 110 प्रकरण है। सभी का संधारण हो गया है। 60 का सत्यापन हो गया है। 50 शेष है। इनका भुगतान दीपावली के पूर्व हो जाएगा। शिक्षाकर्मियों के नियमितीकरण और प्रतिमाह वेतन, डिफरेन्स एरियर का है। शासन से आवंटन प्राप्त होते ही प्रतिमाह की 5 तारीख तक वेतन दिया जाएगा। साथ ही ऐरियस का पैसा भी देंगे। शिक्षक संघ ने पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा। एबीओ रघुनाथ जयवंते, खण्ड स्त्रोत समनवय जेएस भारद्वाज, एसआर मरकाम, केएल करहाडे, जेआर साहू, महेश्वरी ठाकुर, हमेलाल खरे, राजेश मेश्राम आदि मौजूद थे।