पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंजीयन करा रहे हैं किसान

पंजीयन करा रहे हैं किसान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोद/डौंडीलोहारा|समर्थन मूल्यपर धान खरीदी के लिए किसानों का पंजीयन समितियों में किया जा रहा है। 27 सितंबर तक 69 समितियों के माध्यम से 57 हजार 56 किसानों का पंजीयन हो चुका है। पिछले साल 110 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 80 हजार 672 किसानों का पंजीयन किया गया था। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित के नोडल अधिकारी ने बताया कि पंजीयन 30 सितंबर तक होगा। इनके अलावा जिन खातों में जैसे फौती या बंटवारा नामा अन्य किसी कारण से पंजीयन में कठिनाई हो रही है। ऐसे किसानों का पंजीयन एक से 15 अक्टूबर तक तहसीलदार करेंगे। गैजी समिति के रामदेव देशमुख ने बताया कि यहां 14 गांवों के 1008 किसान हैं। गुरुवार तक 516 किसानों का पंजीयन हो चुका है।