अवॉर्ड के लिए चयनित
डौंडी|शासकीय आर्दशउच्च्तर माध्यमिक विद्यालय के तबला वादक शिक्षक संजीव कुमार सांडिल्य का चयन लोक कला र| अवार्ड के लिए हुआ है। यह सम्मान उन्हें 8 अक्टूबर को धमतरी की दलित अकादमी की ओर से दिया जाएगा। श्री सांडिल्य सांस्कृतिक, समाजिक, धार्मिक, राष्ट्रीय छत्तीसगढ़ी लोककला मंच पर तबला, हारमोनियम, बेंजो, में लगभग 250 कार्यक्रमों में प्रस्तुति दे चुके हैं। वे आकाशवाणी, दूरदर्शन, कैसेट, टेलीफिल्म निर्माण में विशेष प्रस्तुति सहयोग नाचा, गाना विभिन्न धार्मिक मंचों के निर्णायक की भूमिका निभा रहे हैं।