चिकित्सा योग ध्यान शिविर शुरू
डौंडीलोहारा|जैन आचार्यनानेश के चादर दिवस साधुमार्गी जैन संघ के स्थापना दिवस पर समता परिवार चिकित्सालय समिति के तत्वावधान में चिकित्सालय परिसर में चार दिवसीय चिकित्सा योग ध्यान शिविर की शुरुआत सोमवार को हुआ। सुबह 5.30 से 7 बजे योग ध्यान एवं शाम 5 से 6.30 बजे नाड़ी वैद्यराज डॉ. केके तिवारी दिलहरण तिवारी के मार्गदर्शन में जारी है। समता परिवार के फूलचंद पतंजलि कार्यकर्ता महेंद्र जायसवाल ने बताया कि शिविर में क्षेत्र सहित नगर के लोग जुट रहे हैं। शिविर के बाद रोज योग की कथा होगी। इसके लिए एक समिति का गठन किया जाएगा। शिविर को सफल बनाने में बलदेव यदु, कमलेश, जुराज सांखला, महेंद्र जायसवाल, गुणवंतीन गायकवाड़, ममता आदि सहयोग कर रहे हैं।