- Hindi News
- चलित झांकी के साथ मां सरस्वती की स्थापना
चलित झांकी के साथ मां सरस्वती की स्थापना
डौंडीलोहारा|नवरात्र मेंपंचमी के अवसर पर नगर के विभिन्न दुर्गा पंडालों सहित देवी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। समिति ने माता का विशेष श्रृंगार किया। शाम को विशेष पूजा आरती की गई। माता शीतला, महाकाली, दंतेश्वरी मैय्या सहित टिकरापारा, रामनगर, संजय नगर, राजापारा पुरानी बिजली ऑफिस के पास स्थापित माता दुर्गा प्रतिमा स्थल पर भक्तों की भीड़ लगी रही। आरती में व्रतधारी भी शामिल हुए।
शारदेय उत्सव समिति ने पुराने जनपद ऑफिस प्रांगण में माता सरस्वती की प्रतिमा की स्थापना श्रीकृष्ण रासलीला की जीवंत झांकी के साथ की है। रोज शाम से शुरू होने वाली जीवंत (चलित) झांकी देखने माता के दर्शन के लिए भक्त पहुंच रहे हैं। समिति ने राधा-कृष्ण को थिरकते कृष्णजी को बांसुरी बजाने का दृश्य मयूर के पंख फड़फड़ाने के दृश्य चलित रूप में आकर्षक रूप से प्रस्तुत किया है।
वहीं राधा-कृष्ण की एक अलग प्रतिमा को झूले में स्थापित किया है। प्रतिमा स्थल में एक जल कुंड भी बनाया गया है, जहां बत्तखों की अठखेलियां दर्शकों को आकर्षित कर रही हैं। वहां बंदर भी लोगों के आकर्षण का केंद्र हैं। साथ ही माता सरस्वती की मन मोहक प्रतिमा लोगों को लुभा रही है।