- Hindi News
- दूसरे चरण में अध्यक्ष के लिए बिके 2 फॉर्म, एक जमा
दूसरे चरण में अध्यक्ष के लिए बिके 2 फॉर्म, एक जमा
बालोद नपा में अध्यक्ष के एक 20 अभ्यर्थियों ने पार्षद के लिए जमा किए नामांकन फॉर्म
अध्यक्ष के लिए 11 लोगों ने खरीदे नामांकन फॉर्म
नगरीयनिकाय चुनाव के तहत द्वितीय चरण में 31 दिसंबर को बालोद में अध्यक्ष एवं पार्षद के लिए होने वाले चुनाव के लिए बुधवार को सुबह 10.30 बजे से दोपहर तीन बजे तक जिला कार्यालय में नामांकन के लिए फार्म की ब्रिक्री की गई। रिटर्निंग आफिसर के पास अभ्यर्थियों ने शुल्क जमाकर फार्म लिए। मिली जानकारी के अनुसार शाम तक बालोद नपा अध्यक्ष पद के लिए एक और पार्षद पद के लिए 20 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया। फॉर्म लेने जमा करने की अंतिम तिथि 17 दिसंबर दोपहर तीन बजे तक निर्धारित है। आने वाले दिनों में नामांकन भरने वाले अभ्यर्थियों की संख्या में इजाफा होगा।
अध्यक्ष पद के लिए प्रतिभूति राशि 3 हजार रुपए एवं महिला वर्ग तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 1500 रुपए निर्धारित की गई है। पार्षद पद के लिए 500 रुपए महिला वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 250 रुपए निर्धारित की गई है। प्रथम चरण के लिए 15 और द्वितीय चरण के लिए 17 दिसंबर तक नामांकन दाखिल करने के लिए अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।
इन्होंनेभरा नामांकन
अध्यक्षपद के लिए लक्ष्मण देवांगन और पार्षद पद के लिए वार्ड-19 के लिए श्रवण श्रीवास्तव, गीता बाई ठाकुर, नवाब तिगाला, वार्ड 13 से जानकी देशलहरे, कौशिल्या ढाके, सुनीता बाई, वार्ड 14 से जनक उइके, वार्ड 18 से सीमा गिरजेश गुप्ता, मालती यादव, वार्ड 11 से नीतेश वर्मा, वार्ड 12 से पदमनी साहू, वार्ड 15 शरद ठाकुर, हरिराम, मनोज ठाकुर, वार्ड 20 से डोमेन्द्र साहू, वार्ड 14 से लिलार साहू, वार्ड 20 से कसमुद्दीन, गिरवर सिंह, वार्ड 16 से कमल निषाद ने नामांकन दाखिल किया है।
54 बंदूक जमा, 3 बाकी
चुनावके मद्देनजर थाने में अब तक 54 बूंदक जमा हो चुके हैं। तीन लोगों ने अभी तक जमा नहीं किया है। थाना प्रभारी पीके पाठक ने बताया कि क्षेत्र में 57 बंदूक लाइसेंसधारी हैं। सभी को बंदूक जमा करना अनिवार्य है। बाकी तीन बंदूकें भी जल्द ही जमा करा लिया जाएगा।
नामांकन पत्रों की जांच 16 को
फॉर्मपत्र प्राप्त करने की अंतिम तारीख प्रथम चरण 15 दिसंबर, द्वितीय चरण 17 दिसंबर दोपहर 3 बजे तक है। जांच 16 दिसंबर को होगी। अभ्यर्थियों