- Hindi News
- कोटागांव स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक उत्सव कल से
कोटागांव स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक उत्सव कल से
डौंडी|शासकीय उच्चतरमाध्यमिक विद्यालय कोटागांव में 12 13 दिसंबर को वार्षिक उत्सव मनाया जाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन 12 दिसंबर को 10 बजे मुख्य अतिथि कैंप कमाडेंट सशस्त्र सीमा बल गोटूल मुंडा करेंगे। अध्यक्षता प्राचार्य बीआर बंजारे करेंगे। विशेष अतिथि शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष कुंजन सिंह भुआर्य, सरपंच कोटागांव बिरझा बाई कतलाम, सरपंच आडेझर सरजू राम बर्सेल होंगे। पहले दिन खेल विज्ञान, रंगोली प्रतियोगिता होगी। दूसरे दिन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य नयाबाजार राजहरा टीआर राणाडे, विशेष अतिथि जनपद सदस्य सारिका भुआर्य, गिरधारी राम ठाकुर, सरपंच बिरझा बाई कतलाम, रिटायर्ड सीआईएसएफ कर्मी धनी राम मरकाम होंगे। छात्र-छात्राएं एकल समूह नृत्य गान, रिकार्डिंग डांस समेत अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।