पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर में घुसकर छेड़छाड़ आरोपी युवक को जेल

घर में घुसकर छेड़छाड़ आरोपी युवक को जेल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डौंडी. शनिवाररात ग्राम मरकाटोला सुरडोंगर में एक महिला के घर घुसकर युवक ने उसके साथ छेड़खानी किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार ग्राम मरकाटोला निवासी 31 साल की महिला अपने कमरे में सोई थी। बगल के कमरे में परिवार के लोग सोए हुए थे। रात करीब 1 बजे आरोपी हरीराम हल्बा सीढी के सहारे घर में घुसकर महिला के कमरे में आकर हाथ-बाह पकड़ने लगा। महिला के शोरगुल करने पर आरोपी भाग निकला। महिला के पति काम करने के लिए दूसरे शहर गया हुआ था। रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 354, 452 के तहत जुर्म दर्ज दिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।