पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सर्वर डाऊन, किसानों के पंजीयन में देरी

सर्वर डाऊन, किसानों के पंजीयन में देरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सर्वर डाउन होने की वजह से डौंडी क्षेत्र की सोसायटियों में किसानों का पंजीयन धीमी गति से चल रहा है। 13 दिन में घोटिया सोसायटी में मात्र 44 किसानों का रिकार्ड इंटरनेट पर दर्ज हो पाया है। क्षेत्र में निजी कंपनी की नेटवर्क सिस्टम ठीक से काम नहीं कर पाने की वजह से सोसायटियों में बीएसएनएल का ब्रांडबेंड लगाया जाएगा।

जिला सहकारी केन्द्रीय बैक डौंडी के प्रबंधक सीआर रावटे ने बताया कि अब तक आदिम जाति सेवा सहकारी समिति डौंडी में 250, कुआगोंदी में 320, भर्रीटोला 260, और घोटिया सोसाइटी मे मात्र 44 किसानों का नाम इन्टरनेट फीड हो पाया है। किसान पंजीयन की गति धीमी होने का मुख्य कारण इस एरिया में इंटरनेट का नेटवर्क ठीक से काम नहीं रहा है। वही पटवारियों की अपने मुख्यालय में नियमित उपस्थिति नहीं देने के कारण किसानों की कृषि दस्तावेजों में सत्यापन नहीं हो पा रहा। इसलिए पंजीयन करवाने में देरी हो रही है। धान बिक्री के लिए सोसायटियों में 30 सितंबर तक पंजीयन किया जाएगा।

1 से 15 अक्टूबर तक होगा नए किसानों का पंजीयन

डौंडी सोसायटी के प्रबंधक बीएल ठाकुर ने बताया कि जिन किसानों ने 5 साल तक लगातार धान की बिक्री समिति में किए हैं उन्ही का पंजीयन इस साल होगा। नए किसानों का पंजीयन डौंडी में तहसीलदार 1 से 15 अक्टूबर तक करेंगे। निजी कपंनी के इंटरनेट से काम चला रहे हैं। लेकिन वह सक्शेस नहीं है। इसलिए बीएमएनएल का ब्रांडबेल कनेक्शन लगाया जाएगा।

डौंडी सोसाइटी में पंजीयन कराने आए किसान सर्वर डाऊन होने से परेशान हैं।

गांवों में ठीक से काम नहीं कर रहा है इंटरनेट का नेटवर्क, घोटिया सोसाइटी में 13 दिनों में मात्र 44 किसानों का ही हो पाया पंजीयन।

समस्या|