पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दैनिक मजदूरों ने निकाली रैली क्रमिक भूख हड़ताल जारी

दैनिक मजदूरों ने निकाली रैली क्रमिक भूख हड़ताल जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावघाट रेल लाइन निर्माण परियोजना से निकाले गए दैनिक मजदूरों ने शनिवार को नगर में रैली निकालकर प्रशासन और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। जनमुक्ति मोर्चा के बैनर तले मजदूरों की क्रमिक भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। वे अपनी मांगों को लेकर कृषि उपज मंडी प्रांगण में बैठे हुए हैं।

शाम 4 बजे मजदूरों ने कृषि उपज मंडी प्रागंण से रैली निकलकर मुख्यमार्ग से होते हुए बस स्टैंड, दुर्गा चौक, जवाहर पारा चौक, मथाई चौक, रेस्ट हाऊस चौक, थाना चौक, बाजार पारा होते हुए वापस से हड़ताल स्थल पहुंची। जन मुक्ति मोर्चा के नेता जीत गुहा नियोगी ने कहा कि रावघाट परियोजना से निकाले गए मजदूरों की मांग को लेकर शांति पूर्वक आंदोलन कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन इसमें हस्तक्षेप करे। उन्होंने छत्तीसगढ सरकार पर आरोप लगाया कि स्थानीय लोगों को रोजगार देने में असफल है। रेल परियोजना निर्माण एजेंसी श्रम कानून के खिलाफ महाराष्ट्र से मजदूर लाकर काम करवा रहे हैं। जबकि जल जंगल और जमीन पर सर्वप्रथम आदिवासियों का अधिकार है। प्रशासन रेल निर्माण कंपनी के साथ हाथ मिलाकर मजदूरों का शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण कर रहा है। क्षेत्र के सांसद और विधायक इस मुद्दे पर मौन साधे हुए हैं। उन्होंने कहा कि शहीद शंकर गुहा नियोगी की विचारधारा के अनुसार मजदूरों के हितों के लिए लड़ाई के मैदान में उतर चुके हैं। मांगे पूरी होने तक यह आंदोलन जारी रहेगा।

शनिवार को कृषि उपज मंडी प्रांगण में भूख हड़ताल के दौरान नारेबाजी करते दैनिक मजदूर।