पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मवेशी तस्कर गिरफ्तार

मवेशी तस्कर गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डौंडीलोहारा. क्राइमब्रांच की टीम ने शुक्रवार रात 2.30 बजे मवेशियों से भरे मेटाडोर को पकड़ा। आरोपी सोरली खैरीडीह निवासी रामधन पिता सेतुराम धनकर (35), भगत राम पिता मनराखन पटेल (60) महगूराम पिता आशा राम साहू (55), जीवराखन पिता बिसोहा राम हल्बा (32) को गिरफ्तार कर रिमांड पर बालोद उपजेल भेज दिया गया। वहीं मवेशी तस्कर के सरगना पप्पू सोनकर, वाहन चालक सहयोगी रूप सिंग, नागेश्वर कुमार फरार है। कत्लखाने ले जा रहे 9 मवेशियों को बचाया। टीआई एनपी चंद्राकर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया है।