- Hindi News
- महोत्सव के पहले दिन नवकार महामंत्र का जाप, 3 घंटे पूजन
महोत्सव के पहले दिन नवकार महामंत्र का जाप, 3 घंटे पूजन
पंचपरमेष्ठी श्रेणी तप आराधकों के अनुमोदनार्थ दो दिवसीय महोत्सव शनिवार को श्री कुशल निपुणा अतिथि गृह में नवकार महामंत्र के पूजन के साथ शुरू हुआ। जैन साध्वी स्नेहयशा मसा, र|निधि मसा, यशोनिधि मसा सिद्धांतनिधि मसा के पावन सानिध्य विधिकारक विमल गोलछा रायपुर ने नवकार महामंत्र के एक-एक अक्षर का महापूजन किया। तीन घंटे तक पूजन महाआरती की गई। प्रवचन हाल में पूजन के लिए रंगोली चौकी बनाकर महामंत्र को स्थापित किया गया। विभिन्न मंत्रोच्चार के साथ पूजा की गई।
जैन साध्वी स्नेहयशा मसा ने बताया कि महामंत्र नवकार में 68 अक्षर है और एक-एक अक्षर में एक-एक तीर्थ है, इस तरह इसके स्मरण मात्र से 68 तीर्थों की यात्रा हो जाती है। महासती ने बताया कि महामंत्र के एक-एक अक्षर में 1008 विधाएं समाई हुई है। इस नवकार महामंत्र के सुमिरन मात्र से कई भक्तों का कल्याण हुआ है। इस मंत्र की रचना करने वाले का पता नहीं है, ये अनादिकाल से चला जा रहा है। शाश्वत मंत्र है। इस मंत्र में किसी व्यक्ति विशेष की पूजा नहीं है। जो भी इस मंत्र को श्रद्धा से ध्याता है, उसका बेड़ा पार अवश्य ही होता है। कई ऐसी सच्ची घटनाएं है जो किसी चमत्कार से कम नहीं। इस मंत्र जाप से सूली का सिंहासन बन गया, नाग फूलों की माला में परिवर्तित हो गया। सभी मंत्रों का राजा है नवकार महामंत्र। जो व्यक्ति इस मंत्र को सच्चे हृदय से ध्यान लगाता है, जाप करता है, श्रद्धा भक्ति जागृत करता है, उसके जीवन में किसी भी प्रकार से आधी व्याधि, विपत्ति नहीं आती।
दोपहरमें गाए अभिनंदन मंगल गीत : पंचपरमेष्ठी श्रेणी तप, मासा क्षमणतप सहित विभिन्न तप अराधकों के बहुमान के लिए श्री संघ पारिवारिकजनों ने समस्त तपस्वियों का स्वागत अभिनंदन किया। शाल, श्रीफल, अभिनंदन प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। महिलाओं ने मंगल गीत मेहंदी की रस्म अदा की। समस्त तप आराधकों के हाथों में मेहंदी रचाई गई। कुमकुम केसर के छींटों से समस्त वातावरण पावन धर्ममय हो गया।
जैन मंदिर से आज निकलेगा वरघोड़ा
14सितंबर को सुबह 10 बजे जैन मंदिर से वरघोड़ा (शोभायात्रा) निकलेगा, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होकर कुशल निपुणा अतिथिगृह में समाप्त होगा। दो दिनी महोत्सव के लिए समूचे नगर को सजाया गया है। जैन स्वाध्याय मंडल, महिला मंडल बालिका मंडल ने समस्त घरों के सामने होर्डिंग्स, बैनर, स्वागत, बैनर आद