पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 5 महीने से सफाई कर्मियों को नहीं मिला मानदेय

5 महीने से सफाई कर्मियों को नहीं मिला मानदेय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्लॉकके स्कूलों में कार्यरत सफाई कर्मचारियों को 5 महीने से मानदेय नहीं मिल रहा है। बीईओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मानदेय के लिए आवंटन दो महीने पहले ही गया है। लेकिन इतने दिन बीत जाने के बाद भी मानदेय नहीं मिला है।

स्कूल स्वीपर कल्याण संघ के अध्यक्ष रूपलाल यादव ने बताया कि स्कूल स्वीपरों के मानदेय की राशि बहुत कम होती है, उसके बाद भी उन्हें समय पर मानदेय नहीं दिया जाता है। जो इन कर्मचारियों के साथ अन्याय है। पिछला रिकार्ड देखा जाए तो एक साल में केवल दो बार ही मानदेय मिला है, उसमें भी कुछ महीने का बकाया ही रहता है। पांच महीने से मानदेय नहीं मिलने से कर्मचारियों को अपने परिवार के पालन-पोषण में परेशानी हो रही है। उन्होंने उच्च अधिकारियों से कर्मचारियों को समय पर मानदेय देने की मांग करते हुए कहा है कि यदि एक सप्ताह के अंदर मानदेय नहीं मिलता है तो वे अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करेंगे। यह जानकारी संगठन सचिव भूपेंद्र धनकर, तिलक साहू, जितेंद्र इंदौरिया, हेमंत देशमुख, चमन साहू ने दी।