- Hindi News
- रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट, जुर्म दर्ज
रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट, जुर्म दर्ज
डौंडी|ग्राम झुरहाटोलामें पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी बिसेशर निषाद और करन लाल मंगलवार को ग्राम कुंआगोंदी की साप्ताहिक बाजार से सब्जी बेच कर वापस घर जा रहे थे। शाम साढे़ सात बजे कुआगोंदी झुरहाटोला मार्ग पर भानु निषाद श्रवण निषाद महेश निषाद ने उनका रास्ता रोककर गाली गलौच देते हुए बिसेशर और करण के साथ मारपीट की। सूचना पर पुलिस 341, 294, 506, 323, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है।