- Hindi News
- सांसद पूर्व नेता प्रतिपक्ष आज करेंगे क्षेत्र का दौरा
सांसद पूर्व नेता प्रतिपक्ष आज करेंगे क्षेत्र का दौरा
बेमेतरा|सांसद ताम्रध्वजसाहू पूर्व नेता प्रतिपक्ष रविंद्र चौबे 18 सितंबर को साजा विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे। वे सुबह 11 बजे थानखम्हरिया, 1 बजे मड़ुवा 2.30 बजे बाजार तिगड्डा, दही-मही नयापारा (बीजा) में आमसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। देवकर में प्रतीक्षा बस स्टैंड का लोकार्पण समेत नगर पंचायत देवकर के अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। यह जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने दी।