- Hindi News
- नगर पंचायत कार्यालय और केंवटपारा में भी हुई आराधना
नगर पंचायत कार्यालय और केंवटपारा में भी हुई आराधना
डौंडी|विश्वकर्मा बाबाकी मूर्ति स्थापना डौंडी नगर आस-पास के गांवों में किया गया। नगर पंचायत कार्यालय में दोपहर बाद पं. बंशी प्रसाद ने विधि विधानपूर्वक पूजा कर मूर्ति स्थापित की। ट्रैक्टर अन्य मशीनों की भी पूजा की गई। इस अवसर पर अध्यक्ष नीतू धुर्वे, उपाध्यक्ष मदन जैन, सीएमओ उमाशंकर साव, लेखापाल बंसत लोन्हारे, सफाई दरोगा प्रदीप यादव, चालक किशोर यादव, मेकनिक पवन निषाद, पार्षद बिंदू ठाकुर आदि थे। वार्ड 13 केंवटपारा में नवयुवक मंडल ने विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित किया है। रात में बस स्टैंड पर छत्तीसगढ़ी नाचा कार्यक्रम हुआ। ग्राम गुदुम कुरूटोला में भी विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापित की गई है। रात में बच्चों ने रिकाडिंग डांस, एकल, सामूहिक नृत्य किया।