- Hindi News
- भक्तों को खीर पूड़ी का बंटा प्रसाद, विसर्जन आज
भक्तों को खीर-पूड़ी का बंटा प्रसाद, विसर्जन आज
डौंडीलोहारा|सार्वजनिक विश्वकर्माउत्सव समिति ने चर्च के पास, प्रगितशील ड्राइवर मिस्त्री संघ ने पुराना बिजली ऑफिस के सामने मिस्त्री संघ ने काली माई मंदिर के पास भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की। खीर-पूड़ी हलवा का प्रसाद बांटा गया। विभिन्न संस्थाओं, दुकानों कल पूर्जों से संबंधित मैकेनिक संचालकों ने भी आराधना की। सार्वजनिक उत्सव समिति के बीरबल निषाद, अम्मू ओटवानी, प्यारे निषाद, रामकुमार यादव, दिनेश पांडेय, टेकू ठाकुर, प्रगतिशील ड्राइवर मिस्त्री संघ के अकिल जिलानी, राजू यादव, रोहित कतलाम, छोटू यादव ने प्रसाद का वितरण किया। मंगचुवा में भगवान की मूर्ति स्थापना की। पूजा के बाद प्रसाद बांटा गया। राज मिस्त्री संघ की ओर से रात में दुमरघुचा का रामधुनी कार्यक्रम हुआ। गुरुवार को मूर्ति का विसर्जन होगा
डौंडीलोहारा में स्थापित प्रतिमा की पूजा करते श्रद्धालु।