पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समारोह का विरोध, भाजपा ने किया धरना प्रदर्शन

समारोह का विरोध, भाजपा ने किया धरना-प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरमें प्रतीक्षा बस स्टैंड के उद्‌घान को लेकर विवाद शुरू हो गया है। नवनिर्मित बस स्टैंड प्रतीक्षालय का उद्घाटन 18 सितंबर को होना है। समारोह के मुख्य अतिथि ताम्रध्वज साहू होंगे। कार्यक्रम में विधायक लाभचंद बाफना को आमंत्रित नहीं किया गया है। इससे भाजपा में आक्रोश है। समारोह के विरोध में भाजपाइयों ने बुधवार को पुराना नगर पंचायत कार्यालय के सामने धरने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने समारोह पर रोक लगाने के लिए नगर पंचायत पहुंचकर सीएमओ अनुराधा राजमणी को ज्ञापन सौंपा।

भाजपाइयों का कहना है कि नगर पंचायत अध्यक्ष अधूरे प्रतीक्षालय का आनन-फानन में सांसद को बुलाकर उद्घाटन करवा रहे हैं, जो गलत है। गौरतलब है कि नगर पंचायत में कांग्रेसी समर्थक अध्यक्ष हैं। सीएमओ राजमणी ने बताया कि प्रतीक्षा बस स्टैंड का काम अभी अधूरा है। इसलिए अभी उद्घाटन अभी नहीं करवाना चाहते। लेकिन नगर पंचायत अध्यक्ष देवांगन ने नगर पंचायत परिषद की आनन-फानन में बैठक बुलाकर पार्षदों से प्रस्ताव पास करवा कर उद्घाटन कार्यक्रम रखा है।

इस पर सहमत नहीं हैं। अध्यक्ष ने उद्घाटन करवाने का एकतरफा निर्णय लिया है। सीएमओ ने बताया कि इसकी सूचना उच्च अफसरों को दे दी गई है। कलेक्टर से भी बातचीत हुई है। कलेक्टर का निर्देश है कि उद्घाटन में क्षेत्रीय विधायक को सम्मानपूर्वक आमंत्रित किया जाए और आपसी तालमेल से उद्घाटन किया जाए। प्रतीक्षालय के उद्घाटन को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत में भ्रष्टाचार की जांच की मांग की है। भाजपाइयों का कहना है कि विकास के काम में गड़बड़ी हुई है। मौके पर धरना-प्रदर्शन में विधायक लाभचंद बाफना, दयाराम साहू, राजेंद्र शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, मूलचंद शर्मा, जयवर्धन तिवारी, ओमप्रकाश जोशी, अशोक यादव आदि मौजूद थे।

अफसर कर्मी दूर रहेंगे कार्यक्रम से

सीएमओने बताया कि उन्हें कलेक्टर का निर्देश साजा एसडीएम के माध्यम से मिला है कि उद्घाटन कार्यक्रम पर रोक लगाएं और उचित कार्रवाई करें। अध्यक्ष को इसकी सूचना दे दी गई है। नगर पंचायत का कोई अफसर-कर्मचारी इस कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगे। आगे जो भी होगा उसकी जिम्मेदारी अध्यक्ष की होगी। सीएमओ ने बताया कि उद्घाटन कार्यक्रम के लिए नगर पंचायत की ओर से कोई फंड नहीं दिया जाएगा।

पुराना नगर पंचायत कार्यालय के सा