28 भैसों से भरा मिला ट्रक
डौंडी|कच्चे से6 किलोमीटर के अन्दर ग्रामीण ने एक गड्डे में फंसा ट्रक देखा। तो 28 भैस भरा मिला। ग्रामीणों ने तुरन्त चौकी प्रभारी कच्चे को इसकी सूचना दी। श्री गोपाल गौ रक्षा सेवा सदन अवारी नाला के उपाध्यक्ष देवल पटेल, छगन यदु, प्रकाश चंद जैन, तथा बीएल वैष्णव सहित कच्चे पहुंचे। तब तक कच्चे चौकी प्रभारी प्रधान आरक्षक दल बल सहित पहुंचे। तो ट्रक चालक वाहन छोडकर भाग चुके थे। पुलिस ने जब्ती नामा बनाकर श्री गोपाल गौ रक्षा को सभी 28 भैस को सुर्पुद किया है।