पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंजिल तक पहुंचने में सबसे बड़ा रोड़ा है क्रोध : स्नेहयशा

मंजिल तक पहुंचने में सबसे बड़ा रोड़ा है क्रोध : स्नेहयशा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीकुशलनिपुणा अतिथि गृह में जैन साध्वी स्नेहयशा मसा ने बुधवार को प्रवचन देते कहा कि मोक्ष मंजिल तक पहुंचने का सबसे बड़ा बाधक तत्व क्रोध हैं। क्रोध सबसे ज्यादा खतरनाक है, यह व्यक्ति के व्यक्तित्व को समाप्त कर देता है। महासती ने कहा कि क्रोध के दुष्परिणामों को जानकार क्रोध को खत्म करने का प्रयास करना चाहिए। मन से भी कभी क्रोध का भाव नहीं रखना चाहिए, जो व्यक्ति क्रोध के प्रसंग उपस्थित होने पर भी समता भाव, क्षमा भाव को धारण करता है, वहीं वास्तव में ज्ञानी है।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार दिनभर चलने वाली हवा से घर में उतनी धूल मिट्टी नहीं आती, जितनी धूल मिट्टी पांच मिनट चलने वाली आंधी से जाती है, ठीक उसी प्रकार दिनभर की भाव दशा से इतने कर्म परमाणु आत्मा में नहीं आते, जितने पांच मिनट के क्रोध से जाते हैं।

क्रोधी को समुद्र की तरह बहरा माना गया है, क्योंकि वह किसी की सलाह मानता ही नहीं। सलाह देने से क्रोधी का क्रोध और बढ़ जाता है, सलाह देने वाले को वह अपना शत्रु मानकर उसी पर क्रोध करने लगता है। सांप को दूध पिलाने से जैसे उसका जहर ही बढ़ता है, उसी प्रकार क्रोधी को सलाह देने से उसके क्रोध में वृद्धि होती है। नौसिखिए ड्राइवर ने कार तो चलाना सिख लिया पर उसे नियंत्रित करना ही नहीं सीख पाया तो निश्चित ही दुर्घटना का शिकार होगा, उसी प्रकार क्रोधी व्यक्ति अपने क्रोध को नियंत्रित करना नहीं सीखा तो कभी कभी वह बड़ी दुर्घटना का भी शिकार हो सकता है।

चार प्रकार के हैं पुरुषार्थ

महासतीने कहा कि चार प्रकार के पुरुषार्थ होते है, धर्म, अर्थ, काग मोक्ष। जिसमें धर्म और मोक्ष मुख्य है। अर्थ और काम गौण है। व्यक्ति धर्म को आत्मसात कर ले तो मोक्ष मंजिल को प्राप्त कर सकता है। दुर्गति से सद्गति की ओर ले जाने वाला मार्ग धर्म ही है। जो धर्म की रक्षा करता है, धर्म भी उनकी रक्षा करता है। धर्म करते-करते हमें अर्थ और काम यूं ही मिल जाते हैं, जैसे धान बोने के पश्चात घास स्वयमेव ही प्राप्त हो जाते हैं। घास को प्राप्त करने के लिए अलग से मेहनत की आवश्यकता नहीं पड़ती। नेशनल हाईवे पर जहां हजारों गाड़िया निरंतर दौड़ती रहती है, वहां जगह-जगह पर सूचनाएं होती है कि ‘सावधानी हटी दुर्घटना घटी’।