मॉडल का हुआ चयन
डौंडीलोहारा|इंस्पायर अवार्डके तहत प्रगति हायर सेकंडरी स्कूल डौंडीलोहारा में प्रस्तुत विज्ञान चलित मॉडल ‘इको फ्रेंडली हाउस’ का चयन राज्य स्तरीय प्रदर्शनी के बाद अब राष्ट्र स्तरीय प्रदर्शनी दिल्ली के लिए हुआ है। छात्र अंजली चोपड़ा (9 वीं) ने भौतिक शिक्षक आरएस गंजीर, गणित शिक्षक यूएस साहू और रसायन शिक्षक बीएस यादव के मार्गदर्शन में उक्त मॉडल का प्रदर्शन किया है। प्राचार्य आरके देवांगन, एलएस गौर, सुमन देवांगन, यूके सिन्हा, एसएल ठाकुर, एसएस सिद्दीकी, अनिल यादव ने छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।