पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परियोजना निधि के पैसे से नहीं हुआ काम

परियोजना निधि के पैसे से नहीं हुआ काम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्र के दौरे पर पहुंची विधायक अनिला भेंडिया ने शनिवार को बताया कि आदिवासी विकास प्राधिकरण और परियोजना निधि के पैसे को आदिवासी एरिया के बजाय सामान्य क्षेत्र व्यय किया जा रहा है। इससे डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र में पिछले एक साल से परियोजना निधि से कोई काम नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि विकास के काम ठप है। संविधान के नियम के तहत बस्तर सरगुजा विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष आदिवासी होना चाहिए। लेकिन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह नियम के विरूद्ध इन दोनों प्राधिकरण के अध्यक्ष बनकर बैठे हुए हैं। आदिवासी क्षेत्र के पैसे को सामान्य एरिया में खर्च करके अधिकारों का हनन कर रहे हैं।

विधायक ने कहा कि पिछले दो पंचवर्षीय से एकीकृत आदिवासी परियोजना डौंडीलोहारा की 4 करोड रुपए से दुर्ग में नक्सल प्रभावित बच्चों के लिए आदिवासी छात्रावास का निर्माण कराया। अच्छा होता कि इस मद के पैसे को इसी क्षेत्र के आदिवासी परिवार के लिए स्कूल, पुल, पुलिया, खेल मैदान समतलीकरण, किसानों के खेती सुधार, सिंचाई के लिए तटबांध, ट्यूबवेल का खनन, बोर खनन कराते।

आवंटन नहीं मिलने के कारण एक साल में आदिवासी विभाग के पास कोई काम नहीं आया। उन्होंने कहा कि योजना लागू करके विकास के लिए पैमाना बनाया जाना चाहिए। ताकि आदिवासी उपयोजना मद का काम क्षेत्र के जनता की नजर से झलकना चाहिए। वार्ता के दौरान ब्लॉक कांगेस अध्यक्ष राजेश चुरेन्द्र, विधायक प्रतिनिधि सुनील राठौर, श्रवण राठौर, रेवा रावटे, अनिल सुथार, जवाहर निर्मलकर, तुलसी राम मरकाम, सुरेश सांखला, गैद मानकर, पिन्टू भुआर्य, शंकर पिपरे, श्रवण आदि थे।

क्षेत्र के लोगोंं की समस्याएं सुनती विधायक अनिला भेंडि़या।