पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 52 सौ विद्यार्थियों ने दी संस्कृति ज्ञान परीक्षा

52 सौ विद्यार्थियों ने दी संस्कृति ज्ञान परीक्षा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अखिल भारतीय गायत्री परिवार हरिद्वार की ओर से शनिवार को भारतीय संस्कृति ज्ञान की परीक्षा हुई। डौंडी ब्लॉक के 83 केंद्रों में 52 सौ परीक्षार्थी इसमें शामिल हुए। डौंडी के बालक हायर सेकंडरी 132, आर्दश विद्यालय 88, कन्या मिडिल में 63, भर्रीटोला में 143, कुमुरकट्टा 184, झुरहाटोला में 63, कुआगोंदी में 40, अवारी 49, पुसावड 39 परीक्षार्थी शामिल हुए। 2 घंटे तक चली परीक्षा में 100 प्रश्न वाले पेपर में परीक्षार्थियों के लिए 100 नबंर दिए गए थे। जिसमें 95 प्रश्न अब्जेक्टिव, 5 सामान्य इस प्रकार ब्लॉक 83 परीक्षा केन्द्रों में कक्षा छटवीं से कॉलेज तक के 52 सौ परीक्षार्थी शामिल हुए।

ब्लॉक प्रभारी डा.सीएल साहू, बीएल वैष्णव, पीएल सोनवानी ने कहा कि सांस्कृतिक ज्ञान परीक्षा के प्रति बच्चों पालकों में जागरुकता आई है। वर्ष 2005 में डौंडी ब्लॉक से 12 सौ परीक्षार्थी बैठे थे। उन्होंने कहा कि बच्चे भारतीय संस्कृति और पर्यावरण को जानकर अपने को प्रतिभागी परीक्षा के लिए तैयार कर सके। देश के महापुरुषों की जीवनी को जानकर बच्चो को जीने की कला सिखने को मिले, परीक्षा से आर्दश नागरिक बनाकर देश प्रेम की भाव जगाना है। इसमें सभी बच्चों को भाग लेना चाहिए।

संस्कृति ज्ञान परीक्षा में शामिल डौंडी ब्लॉक के स्टूडेंट्स।