छग दैवेभो वन कर्मी संघ की बैठक आज
डौंडीलोहारा. छगदैवेभो वन कर्मचारी संघ की बैठक संबलपुर स्थित रेस्टहाउस में 28 सितंबर को रखी गई है। बैठक में जिला अध्यक्ष संतोष सोनी, उपाध्यक्ष कल्याण सिंह सहारे, सचिव तुकाराम साहू, कोषाध्यक्ष शंकरलाल ठाकुर आदि विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। बैठक में नियमितीकरण, पारिश्रमिक आदि पर चर्चा की जाएगी।