‘शिक्षक समाज’ पर शिक्षकों ने रखे विचार
डौंडीलोहारा. नवीनशिक्षाकर्मी संघ ने ‘शिक्षक समाज’ विषय पर व्याख्यान माला का आयोजन किया। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने अपना सारगर्भित व्याख्यान प्रस्तुत किया। अध्यक्ष गेंदलाल साहू, उपाध्यक्ष संतोष मंडावी, अमित सिन्हा, सचिव शिवेंद्र बहादुर साहू, कोषाध्यक्ष खेम साहू, महेश कोलियारे, सहसचिव राजेश पांडेय ने व्याख्यान माला में अपने विचार रखे। इस अवसर पर डिलेश्वर डेहरे, दीपक बड़तिया, युवराज सिन्हा, पन्नालाल साहू, शशांक साहू, दिनेश कुमार, आलोक विश्वकर्मा, देवीलाल ठाकुर आदि उपस्थित थे।