- Hindi News
- बीईओ ने दिए स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश
बीईओ ने दिए स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश
डौंडीलोहारा. ब्लॉकके समस्त हाई हायर सेकंडरी स्कूलों के प्राचार्यों संकुल समन्वयकों की बैठक शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक शाला में की गई।
बैठक में बीईओ एफआर वर्मा ने शासन द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों, शिक्षकों समस्त स्कूल स्टाफ को इसमें भाग लेने और लोगों को सफाई के प्रति जागरुक करने के निर्देश दिए गए। इसके तहत 27 सितंबर को ब्लॉक के सभी स्कूलों की सफाई, 28 सितंबर को एनसीसी, स्काउट-गाइड, रेडक्रास एनएसएस के सहयोग से ब्लॉक की सड़कों बाजार की सफाई, 29 को ब्लॉक स्कूलों में स्वच्छता जागरुकता विषय पर चित्रकला, क्विज, रंगोली, स्लोगन आदि स्पर्धाएं आयोजित करने के संबंध में चर्चा की गई। इसी प्रकार 30 अक्टूबर को जलस्रोतों की सफाई, स्कूलों के रसोई घर, भंडार कक्ष, खेल मैदान बगीचे की सफाई करने पर चर्चा हुई। 1 अक्टूबर को दादा-दादी, नाना-नानी दिवस मनाने किशोरी-बालिका स्वच्छता संदेश दिए जाने पर चर्चा की गई। 2 अक्टूबर स्वच्छ भारत अभियान के तहत प्रभातफेरी निकालने और ग्रामसभा में स्वच्छता का संकल्प लेने पर चर्चा की गई।ं प्राचार्यों नोडल अफसरों को प्रवेश लेने वाले बच्चों की जानकारी बीईओ कार्यालय में जमा करने के निर्देश दिए गए।