- Hindi News
- शिविर में राशनकार्ड को लेकर ग्रामीणों का हंगामा
शिविर में राशनकार्ड को लेकर ग्रामीणों का हंगामा
भास्कर न्यूज. देवरीबंगला/डौंडीलोहारा
ग्राम भीमकन्हार में शनिवार को लगे जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर में राशन कार्ड को लेकर महिलाओं ने हंगामा किया। खाद्य विभाग को नया कार्ड बनाने निरस्त राशन कार्ड को पुन: सत्यापन करने 163 आवेदन प्राप्त हुए। शिविर में कुल 700 आवेदन मिले। इसमें से 581 आवेदन निराकृत 119 आवेदन को 15 दिन में कार्रवाई करने की जानकारी दी
विधायक राजेन्द्र राय अनिला भेंडिया ने स्टॉल निरीक्षण के दौरान अनेक विभाग प्रमुख अनुपस्थित मिले। उन्होंने प्रग्रासयो के अफसर की खिंचाई की। गुंडरदेही विधायक ने मनकी से हडगहन डौंडीलोहारा विधायक ने मुख्य मार्ग से अंडी सड़क की जर्जर स्थिति पर नाराजगी जताई। पापरा के ग्रामीणों ने स्कूली छात्रों की ड्रेस कलेक्टर को दिखाया। ड्रेस पहनने लायक नहीं थी। डीईओ ने बताया कि ड्रेस राज्य से सप्लाई हुई है।
रोजगार विभाग को मिले 59 आवेदन निराकृत किए गए। राजस्व विभाग को 219 में से 188 पंचायत एवं समाज कल्याण विभाग को 112 में से 67, बिजली विभाग को 22 में से 4 समाज कल्याण विभाग को 26 में से 26 आवेदन का निराकरण किया गया। राजस्व विभाग ने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 10 हितग्राही को 60 हजार 700 रुपए के चेक कषि विभाग ने 10 कृषि यंत्र एवं 10 स्प्रेयर वितरित किया।
ग्राम भीमकन्हार में लगे जन समस्या निवारण शिविर में मौजूद जिलेभर के लोग।
शिविर में कृषि यंत्र बांटते विधायक राजेंद्र राय अनिला भेंडिया अन्य अतिथि।
नया कार्ड बनाने निरस्त कार्ड को पुन: सत्यापन करने खाद्य विभाग को मिले 163 आवेदन, पापरा के ग्रामीणों ने खराब स्कूल ड्रेस को कलेक्टर को दिखाया।
भीमकन्हार|