डौंडी. ग्रामसुरडोंगर में नवनिर्मित नवीन पंचायत भवन सामुदायिक भवन का लोकार्पण 29 सितंबर को विधायक अनिला भेंडिया करेंगी। सरपंच बिमला मरकाम ने बताया कि कार्यक्रम दोपहर 3 बजे होगा। विशेष अतिथि जनपद सदस्य रेवा राम रावटे, बनरझिया राम देवहारी, चिरकूट मरकाम, कमल मरकाम, तोरण मरकाम, और मिलिंद मरकाम होंगे।