- Hindi News
- खरीदी केंद्र को शिफ्ट करने का विरोध कुआंगोंदी झुरहाटोला के बीच विवाद
खरीदी केंद्र को शिफ्ट करने का विरोध कुआंगोंदी झुरहाटोला के बीच विवाद
ग्राम कुंआगोंदी के धान खरीदी केंद्र को झुरहाटोला गांव में ले जाने का विरोध ग्रामीणों ने किया है। शनिवार को दोनों गांवों के लोग बैंक चेयरमेन के सामने आपस में भिड़ गए। पुलिस ने बीच बचाव कर मामले को शांत किया।
कुआगोंदी में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति पिछले कई साल से धान खरीदी कर रही है। परन्तु पर्याप्त स्थान का अभाव है। वर्तमान में जहां पर खरीदी की जाती है वह स्थान काफी छोटा विवादित होने की वजह से सोसायटी संचालक मंडल पट्टा वाली दूसरे जगह की मांग पिछले चार साल से ग्राम पंचायत कुआगोंदी से कर रहा था।
ग्राम पंचायत इस मामले में कोई रुचि नहीं दिखाई ही पत्र से जवाब दिया। ग्राम पंचायत की बेरूखी से नाराज सोसायटी संचालक मंडल ने बैठक में प्रस्ताव पारित किया कि धान खरीदी केन्द्र को झुरहाटोला गांव में शिप्ट किया जाए। समिति के प्रस्ताव का कुआगोंदी वालों को पता चलने पर शनिवार को ग्राम सुरडोंगर में हो रही जैविक खाद्य कार्यशाला में पहुंचकर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन के सामने दोनों गांवों के ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया। काफी देर तक माहौल तनावपूर्वक हो गया था। पुलिस ने हस्तापेक्ष कर मामला शांत कराया। और कुआगोंदी वालों ने लिखित में सोसायटी को आश्वासन दिया कि खरीदी केन्द्र के लिए उपयुक्त जगह उसका पट्टा दिलाया जाएगा।