मंदिर को माइक सेट दान
डौंडी. केवटपारावार्ड-13 में स्थित राम जानकी मंदिर में पूर्व पार्षद बलिराम धनकर वर्तमान पार्षद देवली धनकर ने मंदिर समिति सदस्यों को मंदिर के लिए वाद्ययंत्र, लाऊडस्पीकर, एम्पीफायर सहित माइक सेट दान में दिया। मंदिर समिति के अध्यक्ष तुलसीराम सचिव गिरवर निषाद कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम निषाद ने बताया कि प्रतिदिन मंदिर में पूजा अर्चना भक्ति की जा रही है। अब संगीत यंत्र होने से वातावरण भी भक्ति भय होगा। उन्होंने बताया कि नगर के प्रबुद्धजनों द्वारा समय-समय पर दान देने से मंदिर साज-सज्जा देखभाल में सहुलियत होती है।